बिलारी। बुधवार को नगर के डाकबंगला के निकट स्थित सपा कैम्प कार्यालय एम०आई० हाउस पर सपा और महानदल की एक संयुक्त बैठक हुई। बैठक में आगामी एक दिसम्बर को होने वाले एमएलसी चुनाव की रणनीति तैयार की गई। बैठक में पहुंचे सपा एमएलसी प्रत्याशी संजय कुमार मिश्र का सपा और महान दल कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
बैठर में बोलते हुये सपा विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी संजय कुमार मिश्र गुरुजी के लिये सपा और महानदल कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में भ्रमण कर अधिक से वोट दिलाना होगा यही हमारा प्रथम लक्ष्य है। इसके लिये कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ एहसास दिलाना होगा कि सपा और महानदल कार्यकर्ता एक है और एक ही रहेंगे।सपा एमएलसी प्रत्याशी संजय कुमार मिश्र ने बैठक में वोट की अपील करते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों से शिक्षक वर्ग हमेशा खुश रहता है साथ ही शिक्षकों की पीड़ा का समाधान होता है। इसके विपरीत भाजपा सरकार में शिक्षकों की आवाज़ दबाने पर जोर दिया जाता है। समाजवादी पार्टी में सभी शिक्षकों का सम्मान होता है। इसीलिये आगामी एक दिसम्बर को समाजवादी पार्टी के लिये एमएलसी चुनाव में वोट दें। इस अवसर पर पंकज मौर्य विधानसभा महासचिव महान दल, बलवीर मौर्य जिला अध्यक्ष महान दल, बदन सिंह सैनी प्रभारी महान दल, सौरभ यादव, मुकुल यादव, कृष्णकांत यादव, प्रेमपाल ,गोंडी यादव ,नवदीप जाटव,नीरज, इंतजार ,नसरुल, महबूब अली , वीरेश यादव, अरविंद सिंह, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ