शास्त्री पार्क बनवाने की एसडीएम से रखी मांग
बिलारी। बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिलारी का एक शिष्टमंडल उप जिलाधिकारी बिलारी प्रशांत तिवारी से मिला और शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सर्वप्रथम उप जिलाधिकारी को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की फोटो कार्यालय में लगाने के लिए भेंट की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कुलदीप सक्सैना ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के अनुपालन में 2018 में एक प्रस्ताव पारित हुआ था जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री माननीय सिद्धार्थ नाथ ने आदेश पारित किया था कि प्रत्येक राजकीय कार्यालय में लाल बहादुर शास्त्री जी की फोटो लगाई जाए। परंतु आज तक इस आदेश का क्रियान्वयन नहीं हुआ। उप जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की फोटो अपने कार्यालय और नगर पालिका परिषद कार्यालय में लगवाएंगे और अन्य कार्यालयों में भी बिलारी के फोटो लगाई जाएगी। शिष्टाचार भेंट के दौरान राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के बारे में भी उप जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। इस पर उपजिलाधिकारी ने बताया कि शीघ्र सुभाष चंद्र बोस पार्क के सौंदर्यकरण और विकास के बारे में विचार करेंगे।
इसके अलावा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने शास्त्री पार्क बनवाने की बात भी रखी। शिष्टमंडल में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संस्थापक मंडल अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना, तहसील अध्यक्ष रचित माथुर, नगर अध्यक्ष संजय सक्सेना, नगर महामंत्री मनोज सक्सेना, विकास सक्सेना, नरेश सक्सेना, आशीष सक्सेना, मोनी, सौरभ सक्सेना, विकास सक्सेना आदि रहे।
0 टिप्पणियाँ