Ad Code

Responsive Advertisement

सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने एमएलसी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट


बिलारी। क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद फहीम इरफान शनिवार की सुबह क्षेत्र के कई स्कूलों में पहुंचकर एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी संजय कुमार मिश्र के पक्ष में वोट के लिए अपील की। 
 शनिवार की सुबह बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान नगलिया जट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंचे जहां प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद इमाम और शिक्षक आकाशदीप सहित स्कूल स्टाफ ने विधायक मोहम्मद फहीम इरफान का बुके भेंट कर स्वागत किया इसके बाद विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने सभी शिक्षकों से आगामी 1 दिसंबर को होने जा रहे एमएलसी चुनाव में  सपा प्रत्याशी संजय कुमार मिश्र गुरुजी के पक्ष में वोट करने की अपील की। इसके बाद बिलारी विधायक शाहबाद रोड स्थित बीएचपी इंटर कॉलेज में पहुंचे। यहां प्रबंधक मोहम्मद जीशान पाशा और स्कूल स्टाफ से संपर्क कर वोट के लिए अपील की। इसके बाद बिलारी विधायक एवरग्रीन इंटर कॉलेज में पहुंचे, यहां प्रबंधक मेहंदी हसन अजमेरी से मिलकर आगामी चुनाव के लिए संजय कुमार मिश्र के लिए वोट की अपील की। 
इसके बाद मुंडिया राजा स्थित अनवार इंटर कॉलेज में पहुंचे, यहां प्रधानाचार्य अनवार हुसैन से मिलकर वोट के लिए अपील की। इस दौरान विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षकों को साथ लेकर चलती है, शिक्षकों की परेशानी को हल करने का पूरा पूरा प्रयास करती है। समाजवादी पार्टी द्वारा शिक्षकों को पूरा सम्मान दिया जाता है। समाजवादी पार्टी द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों की आवाज को भी एमएलसी द्वारा उठाया गया है और समाजवादी सरकार में वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने का काम भी किया गया। 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर पुनः शिक्षकों को  सम्मान के साथ   उनका हक दिलाया जाएगा ।इस अवसर पर नीरज सिंह, प्रशांत गुप्ता, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ