बिलारी में क्लब की ओर से स्वागत समारोह में सम्मान कराने के निमंत्रण दिया
बिलारी। जनक नन्दनी क्लब की अध्यक्ष सुधा शर्मा ने अयोध्या में चल रही मेरी मां फाउंडेशन एवं राम की लीला कमेटी द्वारा बालीबुड के दिग्गज कलाकारों द्वारा अभिनीत विश्व की सबसे भव्य अयोध्या की रामलीला कार्यक्रम में अलग अलग किरदार निभा रही स्वीटी गुप्ता से वीडियो कॉल पर वार्ता की। वार्ता के दौरान सुधा शर्मा ने कहा कि आप अलग अलग किरदार निभाकर सुन्दर एवं भव्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह रही हो। कहा कि आपको हमारा जनक नन्दनी क्लब आपके बुलाने के लिये तैयार बैठा है। कहा कि जनक नन्दनी क्लब आपका बिलारी में बुलाकर सम्मान समारोह एवं स्वागत कार्यक्रम करना चाहता है। इस पर स्वीटी गुप्ता ने जल्द ही बिलारी आने की बात कही। स्वीटी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को वह कई भजन गाकर रामलीला में अपनी प्रस्तुति देंगी। इस दौरान क्लब की निशा त्यागी, मीना गुप्ता, रानी शर्मा, नीलम शर्मा, सुप्रा शर्मा, चौ0 प्रीति सिंह, लक्ष्मी टंडन, राजबाला सिंह आदि मौजूद रही।
0 टिप्पणियाँ