Post By Prashant Bhai & Gulam Jilani
अभी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में करीब डेढ़ साल का वक्त है, लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अभी से ही जीताऊ कैंडिडेट की तलाश में जुट गए हैं ।
लखनऊ। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार यानी 19 अक्टूबर से पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए आवेदन लेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देश पर राजनीतिक समीकरण और जिताऊ प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इच्छुक प्रत्याशी 19 अक्टूबर 2020 से 26 जनवरी 2021 के बीच आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, जिन 7 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उन जिलों के आवेदन रिजल्ट आने के बाद लिए जाएंगे। साथ है जिन जिलों में सपा के मौजूदा विधायक हैं वहां से भी आवेदन नहीं लिए जाएंगे।
दरअसल, अभी विधानसभा चुनावमें करीब डेढ़ साल का वक्त है, लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव अभी से ही जीताऊ कैंडिडेट की तलाश में जुट गए हैं. साथ ही राजनीतिक समीकरण की पहले से ही आंकलन कर प्रत्याशियों का चयन करना चाहते हैं। यही वजह है कि डेढ़ साल पहले से ही टिकट को लेकर वह काफी सजग नजर आ रहे हैं। टिकट के दावेदारों को कहा गया है कि वे सोमवार से अपना बायोडाटा पार्टी कार्यालय में जमा करें। उनका दम उनका दम परखने के बाद पार्टी नाम तय करेगी।
सीटिंग विधायकों का टिकट पक्का हालांकि समाजवादी पार्टी ने यह संकेत दिए हैं कि सिटिंग विधायकों का टिकट सुरक्षित है। पार्टी 2022 के चुनाव में उन्हीं के भरोसे मैदान में उतरेगी। यही वजह है कि उन जिलों से दावेदारों के आवेदन नहीं लिए जाएंगे जहां से उनके विधायक जीते हैं।
सड़कों पर दिखने लगे हैं सपा कार्यकर्ता
समाजवादी पार्टी के चुनाव की तैयारियों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तमाम मुद्दों को लेकर सपा कार्यकर्ता सडकों पर संघर्ष करते दिख रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को भी कानून-व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर समाजवादी पार्टी हर जिले में डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी। हालांकि उन जिलों में ज्ञापन नहीं सौंपा जाएगा जहां उपचुनाव होने हैं।

0 टिप्पणियाँ