गला दबाकर हत्या की आशंका
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की
घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान
बिलारी। मंगलवार की रात नौ बजे करीब सतारन गांव के जंगल में ईख के खेत में ग्रामीण का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार मृतक सुबह अपने खेत पर प्रआल के पूले बांधने गया था उसके बाद से घर ना पहुंचा काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने जाफिर उर्फ कलुआ पुत्र साबिर (38 वर्ष) की तलाश की देर रात नौ बजे करीब शव उसके खेत के पास ही दूसरे के ईख के खेत में पड़ा मिला।
परिजनों नें तुरन्त ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। घटना की जानकारी मिलते ही बिलारी विधायक मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया, साथ ही मृतक की मौत की जांच कराकर मामले का खुलासा जल्द कराने का वायदा किया।इसके अलावा सरकार से मुआवजे दिलाने में मदद करेंगे।
विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने बताया कि घटना बहुत ही दुखद है, जिस तरीके से उत्तर प्रदेश में हत्यायें हो रही है, लोगों में दहशत का माहौल बढ़ता जा रहा है।
मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। मृतक के भाई नासिर की डेढ़ साल पहले बिमारी के चलते मृत्यु हो गई है। मृतक ने पत्नी नाजिश के अलावा चार बच्चे छोड़े है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
0 टिप्पणियाँ