Ad Code

Responsive Advertisement

नाला निर्माण ना होने से जलभराव के संकट से ग्रामीण परेशान


बिलारी। क्षेत्र के गांव करसरा गांव में नाला निर्माण रुक जाने के कारण जलभराव हो गया। जिसके चलते एक ग्रामीण के बकरे गिरकर दम तोड़ दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द नाला निर्माण कराने की मांग की है।
      मंगलवार को ग्रामीणों ने एसडीएम प्रबुद्ध सिंह को ज्ञापन देकर कहा है कि गांव में जलभराव की गंभीर समस्या है। गांव वासियों के घरों में पानी भर गया है। जिसके चलते काफी समस्या का सामना करना पड़ा है। बीते दिनों जो नाला निर्माण हो रहा था। वह गांव के दबंग व्यक्ति इस्माइल पुत्र जाहिद, अफरोज पुत्र गुलाम रसूल, मुशाहिद पुत्र आबिद ने सड़क में धर्म कांटा लगाकर नाला निर्माण रुकवा दिया था। गलत तरीके से लगाया गया धर्म कांटा हटवाने की ग्रामीणों ने मांग की गई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इसके अलावा दबंग व्यक्ति अपनी मेंथे की टंकी का पानी भी गांव वासियों के घरों में छोड़ रहा है। जिससे गांव वासियों में त्राहि-त्राहि मची है। गांव की तरफ से आ रहा रास्ता 27 फीट है जो कि उक्त लोगों ने रास्ता काट कर मात्र 10 फिट छोड़ा है। जलभराव होने के चलते मंगलवार की सवेरे एक बकरा जिसकी कीमत 20 हजार रुपये है। पानी में गिर गया और उठ नहीं पाया। जिसके चलते उसने पानी में ही दम तोड़ दिया। जिससे ग्रामीण को भारी क्षति हुई है। ज्ञापन देने में इब्राहिम, मुनाजिर, भूरा, जारून आदि के हस्ताक्षर थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ