बिलारी। क्षेत्र के गांव रुस्तम नगर सहसपुर स्थित रानी प्रीतम कुंवर  स्कूल परिसर में भाजपाइयों द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक  की जयंती पर पौधारोपण किया गया।
  मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक महान राष्ट्रीय चिंतक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मण्डल अध्यक्ष के के गुप्ता द्वारा पौधरोपण किया गया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन से पौधों के संरक्षण की अपील की गई। इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय प्रधानाचार्य ईश्वर चंद्र, डॉ राजीव सैनी, हेमंत शर्मा, संजीव वाल्मीकि, विक्रम सिंह, भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।