बिलारी। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी महिला चिकित्सालय पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवाओं का टीकाकरण किया गया एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण किया गया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों का बिलारी क्षेत्र अंतर्गत 13 ग्राम 13 राजस्व ग्रामों में कोविड-19 का वैक्सीनेशन किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी पर कोविड-19 वैक्सीनेशन कराने वालों में खासी उत्साह नजर आया। लक्ष्य के सापेक्ष काफी तलाश में लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। इस दौरान मुख्य रूप से सरला राजपूत, वीरेंद्र सिंह, नीतू गौतम, कुमारी यशवी, गिरजेश कुमारी जयंती आदि उपस्थित रहे। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक चंचल सिंह आजाद द्वारा कोविड-19 उनके प्रति लोगों को जागरूक करते हुए टीकाकरण को बढ़ावा देने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों की टीमों को रवाना किया एवं जगह-जगह टीचर स्टाफ का सहयोग प्राप्त करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी पूनम मधुकर एवं खंड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ल का सहयोग रहा।
0 टिप्पणियाँ