Ad Code

Responsive Advertisement

सावन माह के प्रथम दिन किया गया भंडारे का आयोजन


बिलारी। नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला दक्षिणी में सावन माह के प्रथम दिन भोले बाबा के प्रथम भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी नगरवासी व क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। सर्वप्रथम भगवान गणेश के आगे दीप प्रज्वलित कर हलवा पूरी का भोग लगाया। उसके बाद भंडारा शुरू हुआ।
रविवार को भंडारे के आयोजन में मोहल्ले वासियों द्वारा संकीर्तन का भी आयोजन किया गया। जिसमें संकीर्तन मंडली के कलाकारों द्वारा सारे तीरथ धाम आपके चरणों में हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में, देवा श्री गणेश देवा देवा श्री गणेश देवा आदि सुंदर सुंदर भजन गायक कमेटी के लोगों ने बताया कि इस बार इस भंडारे का प्रथम बार आयोजन किया गया है। बताया कि भोले बाबा का आशीर्वाद रहा तो इस वर्ष की भांति भी हर वर्ष सावन के प्रथम दिन इस भंडारे का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन, जिला पंचायत सदस्य विश्वास यादव उर्फ लवली यादव, ग्राम प्रधान मंगूपुरा भानु यादव, सुभाष चंद्र शर्मा, लल्लू सिंह कोरी, डॉक्टर मेघपाल सिंह, नवल किशोर, रेवत सिंह, जानकी प्रसाद, विनोद कुमार शर्मा, बेवी शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, गुलाब सिंह, सभासद दीपक गोस्वामी, अभय शर्मा, राज गोस्वामी, शरद शर्मा, अरुण कुमार आदि का सहयोग रहा। सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ कमाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ