Ad Code

Responsive Advertisement

सीएचसी परिसर में शनिवार को हुआ 249 का वैक्सीनेशन


बिलारी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिलचिलाती धूप के बाद भी वैक्सीन लगवाने लाभार्थी आते रहे, युवाओं में 80, बुजुर्गों में 84 एवं अभिभावक संघ के काउंटर पर 85, कुल 249 वैक्सीन की डोज लगाई गई।
शनिवार को चिकित्सा टीम में सी एच ओ नीतू गौतम, सी एच ओ बुशरा जावेद, सहयोग कर्मी एएनएम जयंती मेहता, सी एच ओ दीक्षा पाल, काउंसलर दिनेश कुमार, सी एच ओ अनिल कुमार, एच बी गिरिजेश कुमारी ने वैक्सीन के टीके लगाये। व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने भ्रमण के दौरान चिकित्सा टीम का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान मुख्य रूप से संजय जैन अध्यक्ष व्यापार मंडल बिलारी, मोनी भटनागर, शरद चंद्र अग्रवाल, याद कुमार डूडेजा, रमाकांत गुप्ता, राजवीर सिंह, असलम, कमर अली आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ