Ad Code

Responsive Advertisement

मरने से पहले इंटरनेट पर देखा मौत का समय और लगा ली फांसी

जलगांव– 13 वर्षीय किशोर ने अपने रिश्तेदार के घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जांच में सामने आया है कि खुदकुशी करने से पहले उसने मोबाइल पर एक वेबसाइट खोली थी, जो मौत का समय बताने का दावा करती है। सब-इंस्पेक्टर विशाल सोनावने ने बताया कि किशोर तुकारामवाड़ी निवासी एक रिश्तेदार के साथ रहता था। उसने घर में अकेले होने के दौरान फांसी लगा ली। घटना के बारे में पता चलने पर परिजन उसे जलगांव सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोनावने के मुताबिक जांच के दौरान पुलिस ने आत्महत्या के हर एंगल को तलाशने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि हमें शक है कि कुछ वेबसाइट के प्रभाव में आकर बच्चे ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।  दरअसल, फांसी लगाने से कुछ देर पहले बच्चे ने अपने मोबाइल पर एक वेबसाइट खोली थी। इस पर किसी भी व्यक्ति की मौत का वक्त बताने का दावा किया गया था। माना जा रहा है कि बच्चे ने खुद से जुड़ी जानकारी भरकर उस वेबसाइट पर मौत की तारीख देखी। इसके बाद फांसी के फंदे पर झूल गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ