Ad Code

Responsive Advertisement

एमएलसी चुनाव की पोलिंग बढ़ाने में सपाइयों ने की मदद


विधायक बिलारी समेत कई प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रहे मौजूद
बिलारी। मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एमएलसी चुनाव में पोलिंग बढ़ाने के लिये पंडाल लगाकर शिक्षकों की मदद की। इस अवसर पर विधायक मौहम्मद फहीम इरफान समेत सपा के कई प्रकोष्ठों को जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। 
बिलारी तहसील में मंगलवार की सुबह एमएलसी चुनाव हुआ, जिसमें पोलिंग बढ़ाने के लिये समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता कई स्कूलों के शिक्षकों को साथ लेकर पंडाल में मौजूद रहे। 
इस दौरान विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि एमएलसी चुनाव समाजवादी पार्टी ने मजबूती के साथ लड़ा है। तहसील बिलारी में अधिकतर शिक्षकों ने सपा प्रत्याशी को वोट शिक्षकों की आवाज सदन में उठाने पर दिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एमएलसी चुनाव में बहुत मेहनत की जिसका फल परिणाम में जीत के साथ मिलेगा। 
इस दौरान प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा एडवोकेट, महिला सभा की जिलाध्यक्ष अफरोज जहां, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाकिर सलमानी, पिछड़ा वर्ग के जिला सचिव आलिम कुरैशी, विधानसभा अध्यक्ष शाकिर मलिक,जिला उपाध्यक्ष हाजी मौहम्मद उसमान एडवोकेट, सभासद नदीम फारूखी, छात्र सभा के नगराध्यक्ष कलीम नूरी, शिक्षक सभा के महासचिव मौ० शाकिब, जरीफ अंसारी, मुकुल यादव, सोनू राठौर, नीलू कुमारी जाटव, सौरभ यादव, आतिफ कमाल एडवोकेट, शमीम इदरीसी, सरफराज़ प्रधान समेत शिक्षक अब्दुल कुददूस,  नीरज सक्सेना, पंकज सक्सेना, धीरेन्द्र सिंह, मुस्तकीम, प्रशांत गुप्ता, शाहनवाज खान आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ