सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने एमएलसी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
शिक्षक के दर्द को केवल शिक्षक समझ सकता है- मौ० फहीम इरफान
बिलारी। क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद फहीम इरफान शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के कई स्कूलों कालेजों में पहुंचकर एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी संजय कुमार मिश्र के पक्ष में वोट के लिए अपील की।
शुक्रवार की सुबह बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान तेवरखास स्थित श्री गोविन्द डिग्री कालिज पहुंचे जहां प्राचार्य डा० सी०डी० शुक्ला और प्रवक्ता डा० फिरोज खान, डा० सुमनलता,डा० सन्दीप कुमार सहित कालेज स्टाफ ने विधायक मोहम्मद फहीम इरफान का स्वागत किया। इसके बाद विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने सभी से आगामी 1 दिसंबर को होने जा रहे एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी संजय कुमार मिश्र गुरुजी के पक्ष में वोट करने की अपील की। इसके बाद बिलारी विधायक स्टेशन रोड स्थित रामरतन इंटर कॉलेज में पहुंचे। यहां प्रधानाचार्य रामकिशन सिंह और प्रवक्ता रणविजय सिंह समेत कालेज स्टाफ से संपर्क कर वोट के लिए अपील की। यहां एमएलसी प्रत्याशी संजय कुमार मिश्र ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा पुरानी पेंशन को बहाल कराने की लड़ाई भी लड़ी जायेगी। इसके बाद बिलारी विधायक चौ० ज्ञान सिंह कृषक इंटर कॉलेज में पहुंचे, यहां प्रबंधक रन सिंह भारती और कालिज स्टाफ से मिलकर आगामी चुनाव के लिए संजय कुमार मिश्र के लिए वोट की अपील की। इसके बाद अमरपुरकाशी स्थित ग्रामोदय महाविद्यालय में पहुंचे, यहां प्राचार्य डा० अशोक कुमार और प्रवक्ता डा० वैभव राघव, डा० संजय कुमार, डा० वीरेन्द्र शाक्य समेत कालेज स्टाफ से मिलकर वोट के लिए अपील की। इसके अलावा कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज अमरपुरकाशी में प्रधानाचार्य मुन्ना सिंह, शिक्षक आशीष कुमार जादौन, शिक्षिका सुभाषिनी वर्मा, नीतू सिंह, प्रियंका सिंह आदि स्टाफ से विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने वोट की अपील की। इस दौरान विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि शिक्षकों को दर्द को केवल शिक्षक ही समझ सकता है । समाजवादी पार्टी शिक्षकों को साथ लेकर चलती है, शिक्षकों की परेशानी को हल करने का पूरा पूरा प्रयास करती है। समाजवादी पार्टी द्वारा शिक्षकों को पूरा सम्मान दिया जाता है। समाजवादी पार्टी द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों की आवाज को भी एमएलसी द्वारा उठाया गया है और समाजवादी सरकार में वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने का काम भी किया गया। 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर पुनः शिक्षकों को सम्मान के साथ उनका हक दिलाया जाएगा । इस अवसर पर एमएलसी प्रत्याशी संजय कुमार मिश्र, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, नीरज सिंह, सौरभ यादव,मोहसिन खान, बसर मलिक, प्रशांत गुप्ता, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ