Ad Code

Responsive Advertisement

जिला अस्पताल पहुंचे बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान


सपा के सभासद नदीम फारूखी के हमले पर की निंदा, जताया रोष 
स्थिति गंभीर होने पर किया मेरठ रेफर 
बिलारी। बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान मुरादाबाद स्थित जिला अस्पताल पहुंचे जहां गोली लगने घायल बिलारी के सभासद नदीम फारूखी से मिलकर स्वास्थ्य स्थिति देखी। गंभीर हालात होने पर बेहतर इलाज के लिये सभासद नदीम फारूखी को हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया।
 घटना पर रोष जताते बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान 
 इस दौरान विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने रोष जताते हुये कहा कि बिलारी के सबसे युवा एवं समाजवादी पार्टी नेता एवं सभासद पर हुये घटना की वह निंदा करते है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाएंगे। कहा कि घटना की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को बताएंगे। इसके अलावा अस्पताल स्टाफ से भी बेहतर इलाज करने के लिये कहा। सपा नेता व सभासद पर हुये हमले को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ