Ad Code

Responsive Advertisement

करवा चौथ के दिन फ्लैट के अंदर खून से लथपथ मिलीं कारोबारी दंपति की लाशें

 

करवा चौथ के दिन फ्लैट के अंदर खून से लथपथ मिलीं कारोबारी दंपति की लाशें

ग्रेटर नोएडा– करवा चौथ के दिन ग्रेटर नोएडा की एक पॉश सोसाइटी के फ्लैट के अंदर कारोबारी दंपति के खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटिंग सोसाइटी में एक कारोबारी पति-पत्नी की लाश टॉवर नंबर-2 के नौवें फ्लोर के एक फ्लैट से बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि कारोबारी दंपति की अज्ञात बदमाशों ने बुधवार को कथित तौर पर उनके फ्लैट में घुसकर हत्या कर दी। दोनों के सिर पर घर में रखी मूर्तियों से वार कर हत्या की गई है। मृतकों की पहचान विनय गुप्ता (55) और उनकी पत्नी नेहा गुप्ता के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस, डॉग्स स्क्वॉड, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस की ये टीमें घटनास्थल से सबूत जुटाने की कोशिश कर रही हैं। इसके साथ ही पुलिस हत्यारों का सुराग तलाशने के लिए बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस फ्लैट में बुजुर्ग दंपति के साथ और कौन रहता था फिलहाल इस संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद हाउसिंग सोसाइटी में सनसनी फैली हुई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ