गाजियाबाद– टीला मोड़ थानाक्षेत्र में रेस्तरां संचालक से मारपीट करने और थाने में बंद पिटाई के आरोप में एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर और तीन सिपाहियों को एएसपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। जावली गांव निवासी दीपक कसाना का जावली टीला मोड़ रोड पर रेस्तरां है। टीला मोड़ थाने के एक सिपाही ने दीपक के रेस्तरां के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। जब दीपक ने सिपाही से हटाने के लिए कहा तो दीपक के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर सिपाही धमकी देकर चला गया। आरोप है कि शाम को थाना टीला मोड़ पर तैनात दो दरोगा और सात सिपाहियों के साथ रेस्तरां पहुंचे और दीपक के साथ मारपीट करते हुए उठाकर थाने ले आए और थाने में मारपीट की। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था। शुरुआती जांच में पुलिसकर्मियों की गलती पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
0 टिप्पणियाँ