Ad Code

Responsive Advertisement

हरियाणा- सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने पर 11 गिरफ्तार।

गुरुग्राम– सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के आरोप में शनिवार रात को 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को अलग-अलग स्थानों से हंगामा करते हुए पकड़ा गया और इनके खिलाफ तीन अलग-अलग थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। सिविल लाइन में सेशल हाउस के पास हंगामा कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया। वहीं, प्रकाश पुरी, दयानंद कॉलोनी और रेलवे रोड पर हंगामा कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और इनके खिलाफ तीन मामले सेक्टर-5 थाने में दर्ज किए गए। इसके अलावा सूरत नगर में पुलिस ने आपस में झगड़ा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ राजेंद्रा पार्क थाने में मामला दर्ज किया। सभी 11 लोगों को जमानत पर हिदायत देकर छोड़ा गया, जिससे कि वे दोबारा ऐसा नहीं करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ