Ad Code

Responsive Advertisement

नवरात्रों में विशेष सफाई को लेकर शिवसेना ने दिया ज्ञापन

बिलारी। शुक्रवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शुरू हो रहे नवरात्रि व्रत को लेकर मंदिर और बिलारी की गलियों की विशेष साफ सफाई के लिए नगरपालिका कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने नगर पालिका अध्यक्षा के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि शारदीय नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहे हैं। बिलारी में पूजा के लिए मंदिरों के आसपास साफ सफाई होनी चाहिए, साथ ही मंदिर के रास्ते में कोई कूड़ा करकट ना डालें। समय से कूड़ा उठा लिया जाए आदि मांगे ज्ञापन में कही गई । ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राजीव सक्सेना, जिला उपप्रमुख शिवसेना राहुल ठाकुर, महेश सिंह बिष्ट, सौरभ सक्सेना,हरी बाबू, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता, सुशील शर्मा, मयूर गुप्ता, अमित गुप्ता, शिवा राघव आदि शिवसैनिक शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ