Ad Code

Responsive Advertisement

हरियाणा- मदद के बहाने निजी कंपनी के सीनियर अधिकारी ने मेड से किया होटल में रेप।

गुरुग्राम– घरेलू सहायिका (मेड) का काम करने वाली एक युवती के साथ निजी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को मदद के बहाने आरोपी एक होटल में लेकर गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती गुरुग्राम में रहकर मेड काम करती है। उसे गाने और डांस करने का शौक है। उसकी यह कला देखकर उसके मकान मालिक ने आगे बढ़ाना शुरू कर दिया। उसके कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया व यूट्यूब पर भी डाल दिए, जिससे उसे लोग जानने लगे। एक दिन युवती अपने किसी जानकार से मिलने सेक्टर-31 में गई थी। वहीं पर युवती को एक निजी कंपनी में काम करने वाला वरिष्ठ अधिकारी मिल गया। उसने युवती से बातचीत शुरू की। युवती ने बताया कि उसे गाने और डांस करने का शौक है और यूट्यूब पर उसके कई वीडियो पड़े हुए हैं। काफी लोग उसे पसंद कर रहे हैं। मदद करने के बहाने 6 अक्टूबर को आरोपी अधिकारी ने युवती को थाना सेक्टर-40 स्थित एक होटल में बुलाया। आरोप है कि उसने होटल में युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है इसके बाद युवती अपने घर चली गई और कुछ दिनों बाद वापस आई तो उसे परेशानी होने लगी। शारीरिक परेशानी होने पर युवती ने अपने मकान मालिक को घटना के बारे में बताया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

सेक्टर-40 थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ