Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तर प्रदेश- महिला सिपाही को पति ने बीच हाईवे पर पीटा, वीडियो हुआ वायरल।

बदायूं– एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। जिसमें एक महिला सिपाही को उसके पति ने गुरुवार को हाईवे पर पटककर बेरहमी से पीटा जा रहा है। लोगों ने विरोध किया तो भागने की कोशिश की लेकिन सिपाही भी उसके बचाव में आ गई। इन दोनों के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारी भी भौंचक्के रह गए। अधिकारियों का कहना है कि महिला सिपाही से तहरीर मंगवाई जा रही है, उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा। हालांकि देर रात तक महिला सिपाही ने तहरीर नहीं दी थी। पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही सुजाता की ड्यूटी 12 अक्टूबर से कोविड एलवन सेंटर आसरा आवास में सुरक्षा के लिहाज से लगाई गई है। गुरुवार को वह किसी काम से पति के साथ अलापुर जाने को निकली थी। रास्ते में सिंग्लर गर्ल्स कॉलेज के पास एमएफ हाईवे पर पति ने महिला सिपाही को बाइक से उतारकर पीटना शुरू कर दिया। उसे जमीन पर गिरा इतना पीटा कि वह ढंग से खड़ी नहीं हो पा रही थी। इलाकाई लोग पहुंचे और कुछ लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। इस पर वह महिला सिपाही को पुन: बाइक पर बैठाकर अलापुर की ओर ले गया। वहां रास्ते में इस्लामगंज चौराहे के पास एक बार फिर जंगल में महिला सिपाही को बेदर्दी से पीटने लगा। वहां भी राहगीरों का हुजूम एकत्र हुआ तो आरोपी वहां से भी महिला सिपाही को लेकर भाग निकला। 
महिला सिपाही का हाल-बेहाल था। वह रो-रोकर यही आरोप लगा रही थी कि पति का किसी और महिला से संबंध है, हालांकि उसकी आवाज स्पष्ट नहीं आ पा रही थी। पति भी पहले हस्तक्षेप करने वालों से आक्रमक लहजे में बात कर रहा था लेकिन बाद में पब्लिक ने तेजी पकड़ी तो उसके तेवर ढीले पड़ गए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ