Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तर प्रदेश- धान खरीद पर योगी सरकार एक्शन में, 8 प्रभारियों समेत 10 पर मुकदमा।

लखनऊ– धान खरीद में अनियमितता को लेकर योगी सरकार का रुख बेहद कड़ा है। शासन स्तर पर ऐसी हर शिकायत का संज्ञान लिया जा रहा है और संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। इस क्रम में क्रय केंद्रों के आठ प्रभारियों समेत 10 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। बरेली मंडल के पांच केद्र प्रभारियों को निलंबित किया जा चुका है। चार केंद्र प्रभारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि, 21 के खिलाफ चेतावनी और 178 के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कुल मिलाकर अब तक 208 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। जिन क्रय केंद्र के प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है उनमें पीलीभीत के 3, बरेली, कानपुर नगर, हरदोई के एक-एक, शाहजहांपुर के दो हैं। इसके अलावा हरदोई के एक बिचौलिये और अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ