Ad Code

Responsive Advertisement

सपा लोहिया वाहिनी के जिला सचिव बने रजनेश यादव




मुरादाबाद-बिलारी। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह यादव ने रजनेश यादव को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। सपाइयों ने नवनियुक्त जिला सचिव का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।
 मंगलवार को विधायक मोहम्मद फहीम इरफान की संस्तुति पर सपा लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह यादव ने बिलारी विधानसभा के गांव डांडा दम्मू नगला निवासी रजनेश यादव पुत्र महेंद्र सिंह की पार्टी में सक्रिय भूमिका देखते हुए सपा लोहिया वाहिनी में जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त जिला सचिव रजनेश यादव के गांव पहुंचने पर अनेक लोगों ने उनका फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। जिला सचिव रजनेश यादव ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के लिए हर समय तैयार रहेंगे और संगठन को मजबूती देने का काम करेंगे, उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार आ रही है क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा के शासन से पीड़ित हो चुकी है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सचिव रेहान पाशा, सोहेल अली खान, अजय यादव, गोपाल सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, जिगर समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ