बिलारी। कुंदरकी में बिलारी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नोमान जमाल को लियाक़त सलमानी इत्यादि द्वारा अपने आवास पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यकम में मौजूद लोगो को सम्बोधित करते हुए लियाक़त सलमानी ने कहा के नोमान जमाल ने कोरोना काल मे एन्टी कोरोना टॉस्क फ़ोर्से बनाकर ग़रीब लोगो के लिए राशन , मेडिसिन ओर भी तरह तरह की व्यवस्थाएं की कहा ग़रीब लोगों के साथ दिली हमदर्दी रखते है ओर उनके लियें समय समय पर अपने संगठन द्वारा समाज सेवा हेतु नई नई योजनाएं लेकर लोगो का भला करते रहते हैं।गुज़रे दिनों में ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण भारी समस्या पैदा हो गयी थी तब भी नोमान जमाल द्वारा पीड़ित लोगों को आक्सीजन सिलेंडर पहुचाने का काम किया। नोमान जमाल ने नगर बिलारी का नाम देश भर में रोशन किया है ये काबिले फख्र की बात है । वहीं नोमान जमाल ने सभी का शुक्रिया अदा किया कार्यक्रम में
हैदर रज़ा नूरी, राशिद इस्माइल, शादाब साबरी ,कलीम हयात , भूरे ,शोएब ,आरिफ़ , आदि मौजूद रहे ।
0 टिप्पणियाँ