Ad Code

Responsive Advertisement

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ बिलारी में जोरदार स्वागत


22 में बासाईकिल नारे के साथ सरकार बनाने का लिया संकल्प 
बिलारी। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का बिलारी आगमन पर विधायक मोहम्मद फहीम इरफान समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ पुष्प वर्षा एवं फूल माला पहनाकर एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
ज्ञात रहे सिद्धार्थ सिंह बिलारी विधानसभा के 2016 के उपचुनाव में प्रभारी थे और अब मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष  बनने के बाद पहली बार  बिलारी पहुंचे थे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि सांसद आजम खान को द्वेष की भावना से भाजपा सरकार प्रताड़ित कर रही है। कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनने जा रही है, कहा कि  आजम खां केवल मुस्लिमों के नेता नहीं है बल्कि हिन्दू मुस्लिम एकता की पहचान है। आजम खां ने जात- पात में कभी भेदभाव नहीं किया। कहा कि उत्तरप्रदेश प्रदेश में जब सपा की सरकार थी तो सांसद आजम खां कुंभ मेले के अध्यक्ष थे और किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी। 
प्रेसवार्ता के दौरान सिद्धार्थ सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि समाजवादी पार्टी अगर बढ़ती महंगाई के खिलाफ अगर विरोध करती है तो कार्यकर्ताओं पर मुकदमे लिखे जाते है, कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाई जाती है। भाजपा सरकार ने झूठे वायदे करके जनता को गुमराह किया, लेकिन अब जनता ने सपा सरकार बनाने का मन बना लिया है। कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी को भारी संख्या में जिताया था। मगर भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करके सत्ता का गलत उपयोग करके सीटों पर जबरदस्ती कब्जा किया।
इस अवसर पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष अफरोज जहां, छात्र सभा के  जिलाध्यक्ष असलम, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह, प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हाजी मौहम्मद उसमान, विधायक प्रतिनिधि मौहम्मद हस्सान, वाजिद खां, शमीम इदरीसी,एपी यादव, रेहान पाशा, बसर मलिक, अरशद, सौरभ यादव, अविनाश यादव,  चिराग अग्रवाल, शानू मेंबर, नदीम सभासद, इसरार सभासद, फारुख सैफी, उसमान, फैसल इरफान, कुर्बान अली प्रधान,सलीम प्रधानपति, माजिद अंसारी प्रधान, रविन्द्र चौधरी प्रधान, सददाम प्रधान, आसिफ प्रधान, सरफराज़ पूर्व प्रधान, रियाज पूर्व प्रधान, शिशपाल यादव, अजय यादव, मुसैय्यद  अली खां, सुहैल खान, अभिनव चौधरी, विश्वजीत सिंह यादव, विपिन वाल्मीकि, जरीफ अंसारी, मोहसिन पाशा समेत काफी संख्या  में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ