Ad Code

Responsive Advertisement

युवक ने प्लॉट पर दबंग द्वारा अवैध कब्जे को लेकर दिया शिकायत पत्र



बिलारी। नगर के मोहल्ला कोरियान निवासी महेश ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कहा है कि दबंग द्वारा उसके प्लॉट पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। एसडीएम ने कोतवाली प्रभारी को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
 सोमवार को महेश पुत्र स्वर्गीय किशनलाल ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसकी भूमि खाता संख्या 463 गाटा संख्या 502 रखवा 0.178 भूमि शामिल खाते की भूमि है। जिसमें प्रार्थी के पिता किशनलाल की मौत के बाद माता चंद्र वती सहित अन्य भाइयों के नाम दर्ज चुके हैं। युवक ने अपने हिस्से की जमीन पर चारदीवारी बना दी थी और वह मजदूरी के लिए हरियाणा राज्य के रेवाड़ी क्षेत्र में चला गया था। प्रार्थी की अनुपस्थिति में विपक्षी पुखराज गुप्ता ने उसके प्लांट की चारदीवारी पर कुछ ईंट लगा कर अवैध कब्जा कर लिया और वह अपने नाम बैनामा बता रहा है जबकि प्रार्थी ने किसी तरह का कोई बैनामा अपने प्लॉट वाली भूमि का नहीं कराया है। मामले को लेकर एसडीएम ने कोतवाली प्रभारी को जांच करने के आदेश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ