Ad Code

Responsive Advertisement

इब्राहिमपुर के ग्राम प्रधानी चुनाव को कोर्ट में दी चुनौती

बिलारी। बिलारी के इब्राहिमपुर गांव में हुए ग्राम प्रधानी चुनाव व 2 पंचायत सदस्यों के चुनाव को लेकर एसडीएम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। उप विजेता रहे हाजी मोहम्मद उस्मान एडवोकेट ने चुनाव याचिका डालकर चुनाव निरस्त करा कर स्वयं को प्रधान घोषित कराने की मांग की है। हाजी मोहम्मद उस्मान एडवोकेट ने दायर की गई याचिका में कहा है कि मौजूदा ग्राम प्रधान साजिद हुसैन ने अपने चुनावी प्रपत्र में अपनी आयु 45 वर्ष की की बजाए 60 वर्ष दर्शाई है। प्रपत्र पांच में अपने विरुद्ध मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में दर्ज मुकदमे का उल्लेख नहीं किया है। इसके अलावा ट्रकों पर लिए गए ऋण का उल्लेख नहीं किया गया। पूरे मामले में पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई के लिए 11 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ