Ad Code

Responsive Advertisement

सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस पर गोष्ठी का आयोजन महिलाओं की आदर्श है सावित्रीबाई फुले- विधायक

 
बिलारी। नगर के डाकबंगला निकट स्थित सपा कैम्प कार्यालय एम०आई० हाउस पर सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन मनाया गया इस दौरान एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। 
गोष्ठी में बोलते हुए विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि सावित्रीबाई ज्योतिबा राव फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका होने के साथ-साथ समाज सुधारिका  एवं मराठी कवित्री थी। उन्होंने स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में काफी कार्य किये। सन् 1852  में सावित्रीबाई फुले ने विद्यालय की स्थापना कर महिलाओं और दलित जातियों को शिक्षित करने का कार्य किया गया। कहा कि सावित्रीबाई पूरे देश की महानायिका है, हर बिरादरी और धर्म के लिए उन्होंने काम किया कहा कि जब सावित्रीबाई  बालिकाओं को पढ़ाने के लिए जाती थी तो रास्ते में लोग उन पर गंदगी कीचड़ गोबर फेंका करते थे।  लेकिन उन्होंने पढ़ाने का हौसला नहीं छोड़ा।जिस समय लड़कियों की शिक्षा पर सामाजिक पाबंदी थी उस दौर में सावित्रीबाई फुले ना सिर्फ खुद पढ़ी बल्कि दूसरी लड़कियों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया और पढ़ाया। कहा कि आज सावित्रीबाई फुले को महिलाओं का आदर्श माना जाता है।
इस अवसर पर युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमित यादव, जिला पंचायत सदस्य राहुल यादव, जिला महासचिव छात्र सभा सौरभ यादव, सरफराज प्रधान, अरविंद सिंह, उमेश यादव, रोहन यादव, जयवीर सिंह, विकास यादव, रूप किशोर कश्यप, चिराग अग्रवाल, सोनू राठौर, सरपाल, मेघ सिंह भगवत, शिंभू सिंह प्रधान, मुकेश कुमार ,विपिन कुमार, शैलेंद्र सिंह, बदन सिंह, सुरेंद्र कमल सिंह, राकेश, जितेंद्र, कृष्ण कांत यादव, बलबीर सिंह, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ