Ad Code

Responsive Advertisement

बुनकरों के लिये लड़ाई जारी रहेगी:- मौहम्मद फहीम इरफान

बुनकरों को बिजली के बिल में छूट मिलने पर बुनकरों ने जताई खुशी 
बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने सदन में उठायी थी बुनकरों की समस्या
बिलारी। बुनकरों को बिजली के बिल में पूर्व की भांति सात महीने के लिये छूट मिलने पर बुनकरों में खुशी का महौल है। बुनकरों ने बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान द्वारा सत्र के दौरान सदन में बुनकरों को बिजली के बिल रीडिंग से शुरू होने पर समस्या उठायी थी। 
बुधवार को सभासद इसरार हुसैन के घर पर बुनकरों द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया था, कार्यक्रम में पहुंचे बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान का बुनकर समाज द्वारा स्वागत किया गया। बुनकर समाज द्वारा माह दिसम्बर में मांग रखी गई थी उनका बिजली का बिल पूर्व की भांति लिया जाये रीडिंग के हिसाब से नहीं। इस समस्या को प्रमुखता से बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने विधानसभा में उठाया था और मांग की थी कि बिजली के बिलों में पूर्व की भांति छूट जारी रहनी चाहिए, जिसका कई विधायकों ने समर्थन किया।
इस संबंध में शासनादेश जारी हुआ कि जनवरी से जुलाई 2020 तक बुनकरों का बिजली का बिल पूर्व की तरह निधार्रित मासिक रेट के हिसाब से जमा किया जाएगा। शासनादेश के अनुपालन होने पर  बुनकरों ने आपस में मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया और विधायक मौहम्मद फहीम इरफान का आभार व्यक्त किया। 
विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने बुनकर समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह बुनकरों के लिये रूकावट बनने वाली प्रत्येक समस्या के समाधान के लिये हमेशा साथ देंगे और भविष्य में भी बिजली के बिल में छूट के लिये विधानसभा में पुनः समस्या को प्रमुखता से उठायेंगे। 
इस अवसर पर बिजली विभाग बिलारी के वरिष्ठ लिपिक चंदन बाबू भी बुनकरों के बीच पहुंचे और उन्होंने पुराने बिलों में तत्काल सुधार कर जुलाई माह तक के बिल पूर्व निर्धारित रेट पर बनाये ।इस अवसर पर इसरार हुसैन सभासद बिलारी, हाजी इस्लाम सभासद बिलारी,कारी हसन रजा, रमजानी, हाजी शकूर, शाहिद, अल्ताफ ,हसन रजा, अशफाक मुल्लाजी, गुलाम, तैयब, हनीफ, रियाजुद्दीन, सलीम, मोहम्मद इस्लाम, अफसर, जावेद आलम, गुलाम मोहम्मद, शरीफ अहमद, यामीन अंसारी, मुमताज परवेज, आलम, राशिद,  इशाक हाजी समेत काफी संख्या में बुनकर मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ