Ad Code

Responsive Advertisement

मुख्यमंत्री योगी- चौधरी चरण सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए जो सपना देखा था,केवल बीजेपी ने उनका सपना पूरा किया है।

बुलंदशहर– आज गुरुवार को उपचुनाव प्रचार के लिए बुलंदशहर पहुंचे। सीएम योगी ने बुलंदशहर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए जो सपना देखा था, केवल बीजेपी ने उनका सपना पूरा किया है। कोई दूसरा दल कभी भी उनके सपनों को साकार नहीं कर सकता है। योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग जाति की राजनीति करते हैं। उनकी जातिवाद के नारे पश्चिमी यूपी में काम नहीं करेंगे क्योंकि यहां के लोग आईना दिखाना जानते हैं। यहां  केवल भाजपा के विकास और राष्ट्रवाद के नारे काम करेंगे। योगी ने कहा कि गुंडे अपनी जान की भीख मांग रहे हैं। सीएम योगी आदित्‍यनाथ हेलीकॉप्टर से बुलंदशहर पहुंचे।  हेलीकॉप्‍टर पुलिस लाइन में उतर गया है। मौके पर भारी सुरक्षाबल भी लगाए थे। योगी के संबोधन से पहले प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बाल्मीकि और शोषित समाज के लिए रात दिन काम कर रहे हैं। प्रदेश की पूर्व सरकारों ने प्रदेश कौन गुंडों का राज कराया। सड़कों पर खुलेआम गुंडे घूमते थे। गुंडाराज को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने समाप्त किया है। माफियाओं और गुंडों की अवैध संपत्ति पर योगी सरकार बुलडोजर चला रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ