Ad Code

Responsive Advertisement

विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने अयोध्या में होने जा रही रामलीला में कई किरदार निभा रही स्वीटी गुप्ता को दी बधाई


बिलारी। सपा विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने अयोध्या में होने जा रही रामलीला में कई किरदार निभा रही स्वीटी गुप्ता को वीडियो कॉल पर बधाई दी। 
विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने स्वीटी गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि आप पावन भूमि अयोध्या में इस बार रामलीला में अलग अलग किरदार में नजर आओगी। 
इस दौरान स्वीटी गुप्ता ने कहा कि वह  बीते छह साल से रामलीला कर रही है, जिसमें वह माता सीता का मुख्य किरदार निभाती रही है। कहा कि इस बार अयोध्या में हो रही रामलीला में वह विश्व मोहिनी, कौशल्या, सीता सखी, तारा, मकरी, सुलोचना आदि कई किरदारों में नजर आएंगी। इसके अलावा वह भजन व गीतों से रामलीला के माहौल को भव्य बनाएंगी। 
इस दौरान विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने स्वीटी गुप्ता के बिलारी आगमन पर सम्मान समारोह आयोजित करने की बात भी कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ