Ad Code

Responsive Advertisement

बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के चार लाख की मदद दिलाई

तीन लाख की प्रधानमंत्री कोष से एक माह पू्र्व मिली थी मदद
दिल्ली के अपोलो में चल रहा है बच्ची का कैंसर का इलाज 
बिलारी। बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने क्षेत्र के ग्राम मंगुपुरा निवासी अंसार की पुत्री नगमा (आठ वर्ष) के इलाज के लिये चार लाख की मदद मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिलाई। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के  अपोलो में  अंसार की लड़की नगमा का अांख में कैंसर  का इलाज चल रहा है। परिवार का मुखिया अंसार मजदूरी करके पालन पोषण करता था। बच्ची का इलाज पहले निजी अस्पतालों में चलता रहा। परन्तु पैसों की आर्थिक तंगी होने के चलते परिवार ने गांव निवासी समाजसेवी रामबाबू यादव और सौरभ यादव से बात की। जिसके बाद रामबाबू यादव और सौरभ यादव ने परिवार को बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान से मिलाया और परेशानी बताई। विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने तुरन्त ही प्रधानमंत्री महोदय और मुख्यमंत्री महोदय को नगमा के इलाज के पत्र लिखा और परिस्थिति से अवगत कराया। इसके बाद प्रधानमंत्री कोष से तीन लाख रूपये एक माह पहले और चार लाख रुपये मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से कल नगमा के इलाज के लिये अपोलो अस्पताल को मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ