Ad Code

Responsive Advertisement

विधायक मौहम्मद फहीम इरफान की पहल की प्रदेश भर में रही चर्चा

एक दिन का विधायक नामित कर लूटी वाहवाही 

बिलारी। स्थानीय विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने शुक्रवार को मेडिकल की छात्रा चंद्रिका डागर को एक दिन का विधायक नामित किया था। चंद्रिका डागर ने जिस तरीके से एक दिन की विधायक बन मौहम्मद फहीम इरफान जी के साथ रहकर निरीक्षण व जनता की समस्या सुनकर तत्काल समाधान कराया उसकी चर्चा पूरे उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, गुजरात, पंजाब और उत्तराखंड में होती रही। 
हर अखबार से लेकर नेशनल चैनल तक यही चर्चा रही कि ऐसा विधायक भी है जिसने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने व महिलाओं को आगे आने के लिये एक छात्रा को विधायक बनाकर अहसास दिलाया कि महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। 


बिलारी से प्रशांत गुप्ता की रिपोर्ट  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ