Ad Code

Responsive Advertisement

महिलाओं के साथ हो रही दरिन्दगी पर क्यो मौन है सीएम- प्रियंका श्रीवास्तव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सीएम के गृह जनपद में मासूम किशोरी के साथ दरिन्दगी होने पर सपा नेत्री प्रियंका श्रीवास्तव ने रोष जाहिर करते हुये कहा कि खीरी में हैवानियत की इंतहा हो चुकी है। यह हालात तब हैं जब कुर्सी पर खुद को 'योगी' कहने वाला बैठे है। यह बलात्कारियों, दंगाइयों, हैवानों की रहनुमा सरकार है। यूपी में अपराध-मौत का तांडव है। योगीजी कीर्तन कर रहे हैं।
महिलाओं बच्चियों के साथ बढ़ते अपराध रेप के संबंध में योगी जी ने पिछले 3साल में एक दिन भी मीटिंग कर कार्यवाही करने की ज़रूरत नहीं समझी,अब रेप की घटनाएं चरम पर है। 
योगी जी योग्य मठाधीश/अयोग्यCM,दो नाँव की सवारी के कारण प्रदेश बर्बाद,सत्ता चलाने का हुनर योग्य CM रहे अखिलेश यादव जी से सीखें।
अगर अपराधी मुख्यमंत्री होगा तो पूरी पुलिस से अपराध कराएगा ब्रह्महत्यारों ने बच्चे,बेटियों,युवाओं..किसी को नही छोड़ा। इसे रामराज कहने वालों को अपने बाल बच्चों की सुरक्षा के बारे मे सोचना चाहिए। ब्रह्मत्यारी जुमला पार्टी कहें या बेटी ज़ुल्म पार्टी..उत्तर प्रदेश दोनो रूप सामने हैं। इस सरकार में अपराधियों के फैसले बुलन्द हैं। बढ़ते अपराधों नें इस सरकार की पोल खोल कर रख दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ