Ad Code

Responsive Advertisement

12 साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद फोड़ी आंखे भड़की सपा महिला नेत्री बोला योगी सरकार को डूब मरना चाहिए




लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी थाना ईसानगर क्षेत्र अंतर्गत गन्ने के खेत में 12 साल की नाबालिक लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसकी आंखें फूटीं थी गले में दुपट्टा कसा हुआ था और पैर बंधे थे। आशंका जताई जा रही है दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 12 वर्षीय बच्ची के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़की अपने माता-पिता की इकलौती पुत्री थी। घर में दो भाई भी और हैं। पीड़ित परिवार ने बताया काफी मन्नतों के बाद घर में बेटी हुई थी। 22 मई 2016 आए दिन उत्तर प्रदेश में महिला अपराध बढ़ते जा रहे हैं। जिसके आंकड़े चौका देने वाले है। लखीमपुर खीरी दुष्कर्म का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आए हैं जैसे लड़की की हत्या की प्रमुख घटनाएं शहर से सटे एक गांव में 8 साल के बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या। 10 साल की लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी। 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म उपचार के दौरान हुई मौत ऐसे कई मामले सामने आए। महिला अपराध को बढ़ते देख भड़की समाजवादी पार्टी की नेत्री प्रियंका श्रीवास्तव ने कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा और बताया बेटी बढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा फेल हो गया है। 13 साल की लड़की के साथ बलात्कार के बाद लड़की की हत्या कर दी गयी। अगर इसे रामराज्य कहा जाता है तो जंगलराज किसे कहा जाता है ? दिन प्रतिदिन यूपी के कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाया जा रहा है। योगी सरकार नही चला पा रहे है न अधिकारी उनकी सुनते हैं। सपा नेत्री ने कहा ऐसे लोगो को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिये जनपद खीरी में मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी दहला देती है! जिसे मैं शब्दों में बयां भी नहीं कर सकती। सरकार को समाज को पुलिस व्यवस्था को अपने अंदर झांकना होगा।आखिर क्यों बेटियों की सुरक्षा की बात सिर्फ दिखावा मात्र ? क्यों अपराधियों को कानून का डर नहीं ? दोषियों को फांसी फांसी देने की मांग की सपा नेत्री प्रियंका श्रीवास्तव ने और पूछा योगी सरकार से अब तुम्हारा एंटी रोमियो बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान कहा गया ? और कहा शर्म करो उ०प्र० भाजपा सरकार अजय सिंह बिष्ट शर्म करो चुल्लू भर पानी मे डूब मरो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ