Ad Code

Responsive Advertisement

दिल्ली में किसानों को समारोह पूर्वक दिया गया किसान रत्न पुरस्कार


दिल्ली। राजधानी के कांस्टीट्यूशन क्लब मैं किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें किसानरत्न पुरस्कार वितरण  किसान विजय उत्सव समिति महाराष्ट्र द्वारा विनायकराव पाटिल जी के मार्गदर्शन में संयुक्त मोर्चे के किसान नेताओं को सम्मानित किया गया।
संयुक्त किसान मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व से बलवीर सिंह, राजू बाल हन्नान मौला, डा दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चन्नी, योगेद्र यादव, अशोक धावले, जगजीत सिंह ढलेवाल और राकेश टिकैत को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश से डा. राकेश रफीक, रणजीत सिंह, कौशल क्रांतिकारी कर्नाटक के किसान नेता वीआर पाटिल, तमिलनाडु के किसान नेता राजस्थान के किसान नेता दशरथ भाई, हरियाणा के किसान नेता अभिमन्यु कोहार, मध्य प्रदेश के किसान नेता डॉ सुनील और इरफान, इसके अलावा पंजाब के बहुत से किसान नेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम विनायकराव पाटिल के मार्गदर्शन में आयोजित कराया गया। जिसमें किसान आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले महत्वपूर्ण किसान नेताओं को किसान रत्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश रफीक ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र से सेवानिवृत्त जय न्यायमुर्ती कोलसे पाटिल ने की। विशिष्ट अतिथि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ