Ad Code

Responsive Advertisement

सर्व समाज के हित के लिए पीस पार्टी ही है विकल्प - शकील अहमद साबरी


बिलारी। पीस पार्टी के 30 विधानसभा बिलारी प्रत्याशी शकील अहमद साबरी ने कहा कि सर्व समाज के हित के लिए पीस पार्टी ही विकल्प है। इसके अलावा सभी पार्टियां अपने ही वर्ग का भला करने में लगे हैं।

 पीस पार्टी नेता शकील अहमद साबरी को डॉक्टर अयूब हुसैन सर्जन ने बिलारी से विधानसभा प्रत्याशी बनाया है। शकील अहमद साबरी ने उत्तर केसरी संवाददाता को विशेष वार्ता के दौरान बताया कि पीस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। जिसका उदाहरण आपके सामने है, आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रावण और राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल को अपने साथ लेकर उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभाओं पर चुनाव में है और पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है, आने वाला समय पीस पार्टी का है।
 बताते चलें कि नगर के मोहल्ला ठाकुरान में कुटीर उद्योग व्यापारी बन्ने मियां के घर के आंगन में 21 सितंबर 1952 ईस्वी में शकील अहमद साबरी का जन्म हुआ। शकील अहमद साबरी बचपन से ही कव्वाली पढ़ने के साथ साथ राजनीतिक रुचि के व्यक्ति रहे हैं, इनकी प्राथमिक शिक्षा इस्लामिया स्कूल में हुई, इसके अलावा जूनियर हाई स्कूल से कक्षा आठ उत्तीर्ण करने के बाद अंग्रेजी में मैट्रिक क्लास पास की। छात्र अवस्था में वर्ष 1965 में इनके पिता का इंतकाल हो गया। शिक्षा उपरांत वर्ष 1971 में लेखपाल के पद पर नियुक्ति हो गई। इसके बाद वर्ष 1973 में संभल के मोहल्ला कोर्ट गर्वी में अलीमुद्दीन अंसारी की पुत्री मैमूना बेगम से शादी हुई। कुछ समय बाद उन्होंने एक पुत्र को गोद लिया। जिसका नाम तसलीम अहमद अंसारी है। लेखपाल के पद पर कार्य अच्छा होने पर प्रोन्नत होकर कानूनगो बने, उन्होंने बताया कि वह लेखपाल संघ के तहसील मंत्री और जिला मंत्री रहे हैं। रिटायरमेंट वर्ष 2012 में होना था लेकिन राजनीति में दिलचस्पी रहने के चलते 1 वर्ष पूर्व वर्ष 2011 में चंदौसी तहसील में तैनात कानूनगो के पद से रिटायरमेंट ले लिया और पीस पार्टी में जॉइनिंग ले ली। वर्ष 2012 में 30 विधानसभा बिलारी से पीस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और लगभग 15 हजार मत प्राप्त किए। अंत में उन्होंने बताया कि वर्तमान में भाजपा की चैयरमेन हैं। इनसे पहले उनके नेतृत्व में पीस पार्टी से साहू सुनील सहाय चैयरमेन बने थे। उनके आह्वान पर 30 शैय्या आयुर्वेदिक चिकित्सालय को मंजूरी दी गई है। जल्द ही नगर के मौहल्ला ठाकुरान में अस्पताल का निर्माण होने जा रहा है। अब आने वाला समय पीस पार्टी का है। पीस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अपनी सर्विस के दौरान उन्होंने गरीब व असहाय लोगों की विशेष मदद की। उन्होंने कहा कि बिलारी विधानसभा की जनता अगर उन्हें विधायक बनने का अवसर देती है तो वह बिलारी विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा बनाने का कार्य करेंगे। जिसमें शिक्षा, चिकित्सा व रोजगार आदि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अंत में उन्होंने सभी से विशेष योगदान देने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ