Ad Code

Responsive Advertisement

सांसद आजम खान की रिहाई के लिये खून से लिखा सपा नेता ने राष्ट्रपति को पत्र


बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के बुगरासी निवासी एक सपा नेता ने राष्ट्रपति को अपने खून से पत्र लिखकर सांसद आजम खां की रिहाई की मांग की है। 
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के बुगरासी निवासी सपा नेता व आजम खां प्रेमी सदाकत अली अंसारी ने महामहिम राष्ट्रपति को अपने रक्त से पत्र लिखा है।  पत्र में लिखा है। सांसद आजम खां देशभक्त और सैक्युलर नेता है, जिन्हें झूठे मुकदमें में फंसाकर जेल भेजा गया है। आगे लिखा है सांसद आजम खान की तबियत खराब है। मानवीयता के आधार पर सांसद आजम खां को रिहा कराया जाये। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ