Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के विषय में जाने कुछ ख़ास बाते

देहरादून, उत्तराखंड में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधान मंडल दल के नेता चुने गये तीरथ सिंह रावत पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और वह छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े रहे हैं।

वह इन दिनों पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सदस्य होने के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय सचिव का दायित्व भी संभाल रहे हैं।

रावत फरवरी 2013 से दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष रहे हैैं। वह वर्ष 2012 से 2017 तक चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। इससे पूर्व वर्ष 1983 से 1988 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (उत्तराखण्ड) के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री भी रहे हैं।

रावत हेमवती नंदन गढ़वाल विश्व विद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष और छात्र संघ मोर्चा (उत्तर प्रदेश) में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे।

इसके बाद 1997 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित हुए। रावत को 2019 लोकसभा चुनावों में पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया था और वह भारी मतों से विजयी हुए।

रावत का जन्म पौड़ी गढ़वाल जिले के सीरों में हुआ था। उनके पिता कलम सिंह रावत को वर्ष 2000 में नवगठित उत्तराखण्ड का प्रथम शिक्षा मंत्री बनाया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ