Ad Code

Responsive Advertisement

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहारनपुर पहुंचे

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहारनपुर पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी मातृ शक्ति ने सेना से लेकर हर क्षेत्र में काम किया है ,ऐसी मातृशक्ति को मैं बधाई देता हूं।

सहारनपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहारनपुर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि साथ-साथ सरकार ने अनेक कार्यक्रम उनके पढ़ाई के लिए, जन्म से लेकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ-साथ कौशल विकास के कार्यक्रम बेटियों व महिलाओं के लिए चलाए जा रहे हैं।
जिससे वह आर्थिक रूप से भी सक्षम हो सकें. जिन महिलाओं ने राज्य के भीतर अपना बेहतर प्रदर्शन किया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा आज उन्हें सम्मानित किया जाएगा. सहारनपुर में भी इसी क्रम में जनमंच में कार्यक्रम है, जिसमें अपने अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें पुरुस्कार भी वितरित किये जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ