कार्यक्रम को सफल बनाने को विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने किया गांव गांव भ्रमण
बिलारी। क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने किसानों की महापंचायत और महिला घेरा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर रणनीति तैयार की।
बुधवार को सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान क्षेत्र के ग्राम जलालपुर,महलौली, पीतपुर, बगरौआ, चक हबीबपुर आदि गांवों में पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों और महिलाओं से संपर्क कर 12 फरवरी को बिलारी में होने जा रही किसानों की महापंचायत और 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू के जन्मदिन व राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला घेरा कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई। विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने बताया कि भाजपा सरकार को देश की वैश्विक छवि खराब होने की भी चिंता नहीं है और वह अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा देने के लिए कृषि कानूनों के मुद्दे को उत्तर प्रदेश के चुनाव आने तक खींचने का कुचक्र रच रही है, लेकिन इस बार किसान गुमराह नहीं होंगे और भाजपा को हरा के और हटा के ही दम लेंगे और किसानों की एकता बिलारी में होने जा रही महापंचायत में दिखाएंगे।
इसके अलावा कहा कि प्रदेश में महिला के खिलाफ बेलगाम अपराध -बलात्कार,महंगाई , सपा सरकार में महिलाओं के लिए जारी की गई हेल्पलाइनों की भाजपा सरकार में दुर्दशा के लिए, घरेलू हिंसा को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी महिला घेरा कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर करेगी। विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रमों को सफल बनाएं।
इस अवसर पर अरविंद कुमार, गुड्डू,जगबीर सिंह, राजवीर सिंह, रणवीर सिंह, उदय पाल सिंह, विजेंद्र सिंह, विपिन, अखिलेश, अमित, अनेकपाल, अनिल आदि रहे।
0 टिप्पणियाँ