बिलारी। नगर स्थित सपा कैंप कार्यालय पर रविवार को पुलवामा हमले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीदों को नम आंखो से श्रद्धांजलि दी गई और 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में जो हमला हुआ वह बहुत ही दुखदाई दृश्य था जिसे देखकर रूह कांप जाती है, इस हमले में किसी ने अपना भाई खोया, किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना शौहर खोया और किसी ने अपना पिता खोया। बताया कि पुलवामा हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे और 35 जवान घायल हो गये थे। आज पूरा देश उन शहीदों को याद करते हुए खिराजे अकीदत दे रहे हैं।
इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं व गणमान्य लोगों ने देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर हाजी मौहम्मद उस्मान एडवोकेट प्रधान संगठन अध्यक्ष, सौरभ यादव, गजेंद्र यादव, मुस्तकीम ,संदीप कुमार ,सर्वेश बाबू यादव ,मोहसिन कमाल, रूपकिशोर कश्यप ,रियाज बाबू, नन्हे उस्ताद ,नन्हे यादव ,राजपाल सिंह ,शेर सिंह यादव, जमशेद, अरविंद सिंह ,प्रशांत गुप्ता, नैमवती यादव आदि लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ