बिलारी। बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान सोमवार को सोमवार को बिलारी विधानसभा के लिए 500 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। सोमवार को सपा कैंप कार्यालय पर लखनऊ जाने से पहले विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने पत्रकार वार्ता की।
पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने बताया कि लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार का आखिरी बजट पेश होने जा रहा है, इस आखिरी बजट में बिलारी विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनवाने के लिये 500 करोड़ का एस्टीमेट बना लिया गया है, वह 500 करोड़ के एस्टीेमेट को विधानसभा के बजट सत्र में रखेंगे।
बताया कि बिलारी के प्रथम विधायक एवं मेरे वालिद मरहूम हाजी मौहम्मद इरफान साहब के बिलारी विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने के सपने के लिये वह उत्तर प्रदेश सरकार के अंतिम बजट में अपने एस्टीमेट को रखेंगे।
बताया कि वह लखनऊ में 16 फरवरी को प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे और 17 फरवरी को विधानमंडल की बैठक में भाग लेंगे।
बजट में रहेंगी मुख्य मांगे
* मेडिकल कालेज की स्थापना
*महिला अस्पताल में ऑपरेशन की व्यवस्था करवाना
* अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन सेंटर लगवाना
*महमूदपुर माफी में पीएचसी की मांग
* होमगार्ड ट्रैनिंग सेंटर की स्थापना
* सहसपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाना
* बिलारी में महिला शिकायत प्रकोष्ठ की स्थापना
* थाना बिलारी का जीर्णोद्धार करवाना
* ऑडिटोरियम, खेल स्टेडियम बनवाना
*आधुनिक हर्बल पार्क की स्थापना
* नये राजकीय इंटर कॉलेज बनवाना व पुराने स्कूल कालिज की मान्यताओं को अपग्रेड करवाना
* लुप्त हो रहे तालाबों का जीर्णोद्धार
* पूरी विधानसभा के लिये 1000 नलों की मांग
* राजकीय नलकूपों की मरम्मत व नए नलकूपों की स्थापना कराना
* एग्रीकल्चर मार्केटिंग हब का पैसा रिलीज कराना
* शमशान घाटों में कर्मशाला बनवाने और उनका जीर्णोद्धार कराना
* डाक बंगले का जीर्णोद्धार कराकर आधुनिक बनवाना
* बिलारी बिजली घर को अपग्रेड कराकर सहसपुर बिजली घर को बिलारी घर से जोड़ना
* बुनकरो की सब्सिडी बहाल कराना
* सूत डिपो की स्थापना
* बस स्टैंड की बिल्डिंग को स्थाई बनवाने
* रोजगार के लिये बैट्री संचालित रिक्शे की मांग
* पूरे नगर में हाईमास्क लाइट लगवाना
* धार्मिक स्थलों पर सौलर लाइटें, प्याऊ और नल की मांग
* बिलारी नगर की सड़कों को सीसी टाइल सड़क बनाना
0 टिप्पणियाँ