नोएडा– सेक्टर-63 में दूरसंचार विभाग, एटीएस और नोएडा पुलिस की टीम ने छापा मारकर फर्जी अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश किया। इस दौरान कश्मीर के रहने वाले संचालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कंपनी में डायरेक्टर पत्नी व दूसरा संचालक फरार है। आरोपी फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज से वीआईओपी के जरिए विदेशी इंटरनेट कॉल को भारतीय मोबाइल नंबरों पर ट्रांसफर कर रहे थे। वहीं, पुलिस ने कॉल सेंटर से 60 युवक-युवतियों को भी हिरासत में लिया था। इनकी कोई संलिप्तता सामने नहीं आने पर इन्हें छोड़ दिया गया। जम्मू कश्मीर के बारामुला स्थित पांजला तालीमनगर निवासी करम इलाही, सोपोर के भटपुरा निवासी बासित फारुक डार और करम इलाही की पत्नी आसिया अफजल इसे संचालित कर रहे थे। यहां से पुलिस ने कंपनी की निदेशक आसिया अफजल के पति करम इलाही को गिरफ्तार कर लिया।
0 टिप्पणियाँ