Ad Code

Responsive Advertisement

विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने टीवी पर लाइव देखा अयोध्या की रामलीला का प्रसारण


कलाकारों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की 
बिलारी। सपा विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने अपने कैंप कार्यालय पर अयोध्या में चल रही रामलीला का लाइव प्रसारण देखा और रामलीला कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों की सराहना की।
 शनिवार की शाम अयोध्या में मेरी मां फाउंडेशन एवं राम की लीला कमेटी द्वारा बालीवुड के दिग्गज कलाकारों द्वारा अभिनीत विश्व की सबसे भव्य अयोध्या की रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसका सीधा प्रसारण टीवी पर दिखाया गया।
 जिसको विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने अपनी टीम के साथ लाइव प्रसारण पर रामलीला का मंचन देखा। इस कार्यक्रम में बिलारी निवासी युवा समाज सेवी प्रशांत गुप्ता की मौसेरी बहन स्वीटी गुप्ता ने विश्वमोहिनी का किरदार निभाया। इस किरदार में स्वीटी गुप्ता ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। विधायक मोहम्मद फहीम ने स्वीटी गुप्ता के किरदार की सराहना की और बिलारी आने पर उसका जोरदार स्वागत करने की बात कही। प्रशांत गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रामलीला 17 से 26 अक्टूबर तक शाम सात बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगी।इस रामलीला में मेरी बहन स्वीटी गुप्ता विश्व मोहिनी, कौशल्या, तारा, सीता सखी, मकरी, सुलोचना आदि किरदारों में नजर आएंगी। अयोध्या से रामलीला का लाइव मंचन टीवी पर देखने वालों में मुख्य रूप से प्रशांत गुप्ता, अरविंद सिंह जाटव, अभिनव चौधरी, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद हस्सान उर्फ फैजी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ