बिलारी। नगर के डाकबंगला के निकट स्थित मौहम्मद अली जौहर एम०आई० इंटर कॉलेज में सर सैयद डे के मौके पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान पहुंचे। गोष्ठी में बोलते हुये मुख्य अतिथि विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि सर सैयद खां साहब एक ऐसी महान सख्सियत थे जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये कुर्बान कर दी। कहा कि सर सैयद अहमद खां साहब ने देश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये अनेक शिक्षण संस्थाएं खोली। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय उन्हीं की देन है। इस अवसर पर शिक्षकों ने मुख्य अतिथि को बुके भेंटकर स्वागत किया और मुख्य अतिथि विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने शिक्षकों और छात्राओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शाहनवाज खान, शिक्षका सुधा शर्मा, शाईस्ता बी, नेहा वर्मा, सभासद नदीम फारूखी, सभासद इसरार, मौहम्मद जावेद अली, अरविंद सिंह, अभिनव चौधरी, शिशुपाल यादव आदि मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन प्रशांत गुप्ता ने किया।
0 टिप्पणियाँ