Ad Code

Responsive Advertisement

चार वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के बाद व्यक्ति ने गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला किया।

बैंगलुरू– चार वर्षीय एक बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले एक व्यक्ति ने गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी धारदार हथियार से हमला किया जिसके बाद पुलिस को उसे काबू में करने के लिए गोली चलानी पड़ी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार पुलिसकर्मी सोमवार तड़के जब ओकलीपुरम शहर के नजदीक दिनेश (32) को गिरफ्तार करने गए तो उसने उन पर हमला कर दिया। उसे काबू में करने के लिए पुलिस निरीक्षक सुनील एस. नायक ने दिनेश के बायीं पैर में गोली मारी जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने कहा कि बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिनेश ने लड़की से कथित तौर पर तब छेड़छाड़ की जब शनिवार की रात को वह बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर अपने माता-पिता के साथ सोई थी। खिलौने बेचने वाले लड़की के पिता ने अगली सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आज व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ