Ad Code

Responsive Advertisement

महिला की नुकीले हथियार से आंख फोड़ी कर हत्या,खेत में निर्वस्त्र कर फेंकी लाश

बांदा– महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह घर से करीब तीन सौ मीटर दूर खेत में निर्वस्त्र लाश मिली। नुकीले हथियार से उसकी आंख फोड़ी गई थी। गले व कमर में भी नुकीला हथियार धंसाया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतर्रा के बर्तन व्यापारी रामभवन ने 2015 में अपनी बेटी सुनीता (28) की शादी बदौसा के पौहार रोड बंगाली पुरवा निवासी भैरमदीन से की थी। सुनीता ने शादी के दूसरे साल एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद से ही सास और पति उसे प्रताड़ित करने लगे। इस पर मायके वाले नातिन का जिम्मा उठाते हुए उसे ननिहाल ले आए। ससुराल में विवाहिता अलग रहने लगी। सास रानीबाई और पति एक साथ रहने लगे। सुनीता ने अपने भरण-पोषण के लिए फैमिली कोर्ट में केस किया है। सोमवार सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर उसकी निर्वस्त्र लाश एक खेत में पड़ी मिली।लाश से थोड़ी दूर पर उसकी चप्पलें, मोबाइल फोन, एक लोटा, प्लास्टिक के गिलास, देसी शराब और पानी के पाउच भी पड़े मिले। सुनीता की दाईं आंख को नुकीले हथियार से फोड़ा गया था। गर्दन और कमर में भी नुकीला हथियार धंसाने के निशान मिले। शरीर पर नाखून और मारने-पीटने के कई निशान मिले। सूचना पर पहुंची बदौसा पुलिस ने सास की शिनाख्त के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष को लाश तक नहीं दिखाई गई। बदौसा थाना प्रभारी ने बताया कि सुनीता की मां की तहरीर पर सास और पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ