Ad Code

Responsive Advertisement

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर वाजिद अंसारी ने प्रकट किया दुख


बिलारी से मौ० रफी एडवोकेट की रिपोर्ट- 
बिलारी। लोक जनशक्ति पार्टी के बनाने वाले केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर उनके खास करीबी वाजिद हुसैन अंसारी ने दुख प्रकट कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि पासवान जी के गुजर जाने पर दिल को गहरी चोट लगी है।
 लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान केंद्रीय मंत्री का गुरुवार को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वर्तमान समय में उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उनके निधन की खबर सुनकर लोजपा नेता वाजिद हुसैन अंसारी ने कहा कि वह मेरे आवास पर केंद्रीय मंत्री रहते हुए दो बार पधार चुके हैं।
 वर्ष 2001 में विधानसभा चुनाव प्रचार में पासवान जी आए थे। इसके बाद वह श्री अंसारी की शादी में 26 अक्टूबर 2002 को आए थे। वह बिलारी से मुरादाबाद बरात में भी शामिल हुए थे। उन्होंने याद को ताजा करते हुए कहा कि बीते 2 महीना पहले दिल्ली जाकर उनके आवास पर पासवान जी से मिलकर आए थे। इसके अलावा श्री अंसारी ने कहा कि पासवान जी मुझे अपने परिवार का सदस्य मानते थे। उनसे हमेशा मुझे प्रेम मिला और मैं उनकी कमी को कभी पूरा नहीं कर सकता। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ