Ad Code

Responsive Advertisement

उद्योगपति के 16 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

गौतमबुद्ध नगर– एक उद्योगपति के 16 साल के बेटे सहित चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामलों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के ए-ब्लॉक में रहने वाले उद्योगपति सुनील टंडन के 16 वर्षीय बेटे अनमोल टंडन ने बुधवार सुबह अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि अनमोल दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ